SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने गुरुवार को चिल्हिया परैया बर्डपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। गुणवत्ता की जांच के लिए उन्होंने सड़क को खुद खुदवाकर देखा, जिसके बाद सहायक अभियंता को कड़ी चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने उन्हें निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इसी क्रम में, जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गौरा से बजहा तक बनी सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसकी गुणवत्ता संतोषजनक है। इस कार्य पर जिलाधिकारी ने संतुष्टि व्यक्त की।







