Home उत्तर प्रदेश गिट्टी डम्फर एशोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,खनिज विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार...

गिट्टी डम्फर एशोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,खनिज विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

JALAUN NEWS: खनिज विभाग की मनमानी को लेकर मौरम, गिट्टी डम्फर एशोसिएशन के दर्जनों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरने पर बैठ गये और खनिज विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। बाद में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट कर कार्यवाही की मांग उठाई है।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई है कि मौरम गिट्टी की अंडर लोडिंग की ब्यवस्था खदान व क्रेसर से होनी चाहिए यानि कि लोडिंग प्वाइंट से ही सुनिश्चित की जाये यदि को ट्रक ओवरलोड पाया जाये तो संबंधित खंड व पट्टाधार पर कार्यवाही की जाये या पट्टाधारक पर कार्यवाही की जाये इसके अलावा पट्टाधारकों व ट्रक वालों पर समान रूप से ही कार्यवाही की जाये अभी केवल ट्रक वाले पर ही भारी भरकम जुर्माना की कार्यवाही की जाती है जो बिल्कुल गलत व नाजायज है।उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने की स्थिति में आगामी 15 सितंबर को पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराने के लिए लखनऊ के लिए रवाना होगें। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, राहुल  पिरौना, मीडिया प्रभारी अरुण सेंगर सहित संगठन के दर्जनों लोग मौजूद रहे।