Home इटावा गाड़ीपुरा मे 11 साल के बच्चे का मिला शव मचा हड़कंप फोरेंसिक...

गाड़ीपुरा मे 11 साल के बच्चे का मिला शव मचा हड़कंप फोरेंसिक टीम जांच मे जुटी

ETAWA NEWS: शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र के गाड़ीपुरा नई बस्ती में शुक्रवार सुबह 11 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 8 वर्षीय आहिल पुत्र शहंशाह निवासी गाड़ीपुरा थाना कोतवाली के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव के पास आवारा और एक पालतू कुत्ता मौजूद था, जो उसे नोच रहे थे। यह नजारा देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम मच गया। आहिल सुबह घर से कबाड़ बीनने के लिए निकला था। कुछ ही देर बाद मोहल्ले के लोगों ने देखा कि उसका शव खून से लथपथ पड़ा है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे का चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है और उसे कुत्ते के पास डालकर सच्चाई छिपाने की कोशिश की गई है। मृतक के चाचा आरिफ ने बताया कि आहिल की मां शाहीन की मौत के बाद वह दिल्ली में ननिहाल में रहता था। करीब तीन साल से वापस पिता के पास रह रहा था। चाचा का कहना है कि जिस मकान के सामने शव मिला है, उसी घर के लोगों पर उन्हें शक है।  सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थाना पुलिस का कहना है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि मामला हत्या का है या जानवर के हमले का। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।