Home उत्तर प्रदेश गांव चलो अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

MIRZAPUR NEWS:  (सुनील कुमार गुप्ता)   गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी शिर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थापना दिवस के अन्तर्गत चल रहे गाँव चलो अभियान के अन्तर्गत गांव, बस्ती एवं वार्ड में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लाभार्थियों से सम्पर्क किया गया । जिसके क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने नगर विधानसभा में नगर पश्चिमी मण्डल के चेतगंज शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत इमामबाड़ा, बल्ली का अड्डा में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया एवं लाभार्थियों से भी सम्पर्क किया। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी हेमन्त, गौरव ऊमर, मण्डल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य सोनम चतुर्वेदी, नवीन दूबे, सभासद रूपेश यादव, रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दूबे, अभिनव प्रताप सिंह, विजय निषाद, सुरज निषाद, सुमन यादव, दीप ऊमर आदि लोग उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।