JHANSI NEWS: गहोई वैश्य महिला मंडल, शिवाजी नगर (मेडिकल क्षेत्र), झांसी द्वारा अर्चना नौगरैया की अध्यक्षता में सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश रावत, हेमन्त नौगरैया, राजीव सोनी, सुनील खरया, कल्पना खर्द, रजनी कनकने, स्वप्निल मोदी, प्रभा सरावगी एवं इन्द्रा गुप्ता सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों, मृत्यु भोज, भोजन में होने वाले अनावश्यक खर्च तथा प्री-वेडिंग समारोह जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अर्चना वरसैया, कुसुम विश्वारी, निधि सेठ, अर्चना नौगरैया, मानसी बांगर, प्रीति कुचिया, वर्षा नीखरा, नीतू नीखरा, पारुल कदेले, अर्चना विश्वारी, रुचि रावत सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में फनी गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम, अल्का ने द्वितीय तथा पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में सचिव मानसी बांगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।







