JHANSI NEWS: गहोई गौरव महिला विंग की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सुशील गुप्ता क्रैशर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें राधिका खांगट को अध्यक्षा एवं ऋतु सेठ को सचिव पद पर निर्विरोध चुना गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने इस अवसर पर कहा कि गहोई गौरव संस्था में मातृ शक्ति का योगदान हमेशा सराहनीय रहा है। उन्होंने बताया कि महिला विंग ने पिछले वर्षों में प्रतिभा उत्सव, जन्माष्टमी कार्यक्रम, हरियाली तीज, डांडिया नाइट्स सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनसे समाज में संस्था की एक विशिष्ट पहचान बनी है। वर्तमान अध्यक्षा रेनू गुप्ता ने विगत कार्यक्रमों की समीक्षा प्रस्तुत की और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को माला एवं बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अलका गेड़ा, संगीता नगरिया, माया पटवारी, रेनु खरया, नमिता बिलैया, कुमकुम गुप्ता, संजना गुप्ता, प्रीति सेठ, नंदिता रूसिया, साक्षी सेठ, रुचि मर, कल्पना सेठ, अर्चना गुप्ता, सुनीता गुप्ता, नीता सेठ, अनीता गुप्ता, सपना डेंगरे, वंदना पहारिया, प्रियंका सरावगी, अलका सेठ, श्वेता गुप्ता, सुनयना सेठ, अमृता नीखरा, स्वीटी, आकांक्षा मलैया, राखी सराबगी, प्रीति गुप्ता, आयुषी गुप्ता, रीमा गुप्ता सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अंजलि सिजरिया ने किया, जबकि आभार रेनू नगरिया एवं नीता सेठ ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।







