Home उत्तर प्रदेश गहरौली गांव में ट्रांसफार्मर जलने से दर्जनों घर की बिजली गुल, ग्रामीणों...

गहरौली गांव में ट्रांसफार्मर जलने से दर्जनों घर की बिजली गुल, ग्रामीणों में आक्रोश

PRATAPGARH NEWS: जनपद के कोहंडौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गहरौली गांव में बीते दो दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। गांव में स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर के जल जाने से लगभग 28 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में खराबी की सूचना कई बार बिजली विभाग और अवर अभियंता को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। भीषण गर्मी और पेयजल संकट के बीच बिजली की कटौती ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे। वहीं, कई जागरूक नागरिकों ने सोशल मीडिया पर @UPPCLLKO और @PratapgarhDm को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
क्या बोले ग्रामीण:
“रात में मच्छरों से बचना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ रही है। हम कब तक बिना बिजली के रहेंगे?” — मुनव्वर खान, ग्रामीण निवासी
प्रशासन की प्रतिक्रिया:
सम्बंधित जेई का कहना है कि शिकायत मिल चुकी है और ट्रांसफार्मर की प्रक्रिया प्रगति पर है। जल्दी समाधान किया जाएगा।