वी०एच०एन०डी० सत्रों के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण हेतु डीएम ने 40 अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
BHADOHI NEWS: जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद में बुद्धवार/शनिवार को आयोजित वी०एच०एन०डी० सत्रों के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करने के सम्बन्ध में 40 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसकी रिपोर्ट पोषण मिशन की मासिक बैठक में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। राष्ट्रीय नियमित टीकाकारण कार्यक्रम के सफल कियान्वयन हेतु एवं मातृत्व मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने हेतु प्रत्येक बुद्धवार एवं शनिवार को ए०एन०एम० द्वारा माह में वी०एस०एन०डी० सत्र आयोजित किये जाते है। उक्त सत्रों पर गर्भवती माताओं का प्रसव पूर्व 04 तरह की जांचे, बच्चों का टीकाकरण, सैम-मैम बच्चों की मॉनिटरिंग एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण एवं परिवार कल्याण से सम्बन्धित सेवायें आशा, ऑगनवाडी, ए०एन०एम० एवं सी०एच०ओ० द्वारा प्रदान की जाती है। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल
ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की देखरेख एवं टीकाकरण के लिए आयोजित ग्राम पंचायत बैराखास विकासखण्ड औराई में निर्धारित वी०एच०एन०डी० सत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बैराखास/ए.एन.एम. सेन्टर, बैराखास पर डा० आर.बी. पाठक, डिप्टी सी.एम.ओ.,आशीष दूबे, डिप्टी सी.एम.ओ., हरेन्द्र, प्रतिनिधि यूनिसेफ, श्रीमती सोनी, ए.एन.एम., सी.एच.ओ. तथा क्षेत्रीय आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि आशा द्वारा तैयार किये जाने वाला रजिस्टर वी.एच.आई.आर. अपूर्ण था तथा टीकाकरण से इन्कार करने वाले बच्चों की सूची प्रस्तुत नहीं की गयी, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा घोर नाराजगी व्यक्त की गयी। ए.एन.एम. तैयार किये जाने वाला प्रसव रजिस्टर अपूर्ण पाया गया। रजिस्टर में यह पाया गया कि प्रीति पत्नी प्रदीप कुमार गर्भवती को 48 घंटे रूकना परन्तु 8 घंटे में ही एएनएम द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया। एएनएम द्वारा बताया गया कि महिला के परिजन अपनी इच्छा से उन्हें ले गये, एएनएम ने गर्भवती को जाने के समय एलएएमए के बगैर छोड़ दिया। वी.एच.एन.डी. में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि एएनएम गर्भवती महिलाओं के प्रसव के समय देखभाल जच्चा-बच्चा के सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रसव कार्य सम्पन्न करायें। मौके पर उपस्थित डिप्टी सी.एम.ओ. डा० आर.बी. पाठक को निर्देश दिया गया कि रजिस्टर पूर्ण होने तक श्रीमती सोनी ए.एन.एम. का वेतन रोक दिया जाए, जिससे श्रीमती सोनी एएनएम के अन्दर कार्य में सुधार आये। समस्त सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया कि वी.एच.एन.डी. दिवस को सफल रूप से मनाने का सभी लोग मिलकर समेकित प्रयास करना सुनिश्चित करें ।







