Home उत्तर प्रदेश गर्भवती महिलाएं एवं कुपोषित बच्चों को मिली पोषण पोटली

गर्भवती महिलाएं एवं कुपोषित बच्चों को मिली पोषण पोटली

FATEHPUR NEWS: औंग क्षेत्र के पंचायत भवन मौहार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम, आईसीडीएस से मुख्य सेविका, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह कछवाह, पंचायती राज से सचिव संध्या सिंह और सी3 से विमल सैनी उपस्थित रहे। इनके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम सभा की महिलाएं भी मौजूद रही हैं। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम सभा की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोकगायन प्रस्तुत किया गया।