KUSHINAGAR NEWS: गन्ने की उत्पादकता एवं चीनी परता बढ़ाने में गन्ने की उन्नत प्रजातियों की अहम भूमिका है । किसान गन्ने की अधिक उपज देने वाली उन्नतशील प्रजातियां Co. 0118 , CoS 13235,Co.15023, CoLk 14201 आदि की बुवाई करें। यह जानकारी उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच, गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक श्री ओमप्रकाश गुप्ता जी ने ग्राम-मुंडेरा मुगलही एवं ग्राम-धनहा ( जौरा बाजार) में ढाढा चीनी मिल द्वारा आयोजित शरद कालीन गन्ना गोष्ठी में किसानों को दी। पूर्व सहायक निदेशक ने बताया कि अब गन्ने की बुवाई ऑटोमेटिक कैन प्लांटर मशीन से करायेगी, ढाढा चीनी मिल में गन्ने की गुड़ाई ,कटाई, छिलाई, मिट्टी चढ़ाने का कार्य मशीन से होगा, गन्ने की खेती में कृषि यंत्रों के प्रयोग से गन्ने का उत्पादन लागत घटेगी, मजदूरों की समस्या दूर होगी, किसान खुशहाल होंगे। डा.गुप्ता जी ने गोष्ठी में उपस्थित कृषकों को गन्ने के साथ आलू ,लहसुन, गोभी टमाटर ,सरसों, तोरी, गेहूं, धनिया आदि की सहफसली खेती को फोटोग्राफ द्वारा दिखाकर समझाया। संतुलित उर्वरक प्रयोग, गन्ने की बधाई, खरपतवार नियंत्रण , 4 फुट पर गन्ना बोने से लाभ आदि पर विस्तार से बताया चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष श्री आर.के.गुप्ता जी के अनुसार गन्ने की खेती के सभी यंत्र अनुदान पर दिया जा रहे हैं,गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाएं। ग्राम मुंडेरा मुगलही में 11 गन्ना किसानों ने तथा ग्राम धनहा में गोष्टी उपरांत 9 गन्ना किसानों के द्वारा गन्ना 8.5 एकड़ में बोने को कहा । गोष्ठी में श्री प्रदीप राय, प्रेम राय, हरेम राय, मस्त राज, भगवान सिंह कुशवाहा, तपेश्वर प्रसाद, जितेंद्र राय, महातम कुशवाहा, केदार कुशवाहा, गुड्डू कुशवाहा आदि किसानों ने गन्ने की खेती को उपयोगी बताया। श्री दीपांकर यादव (गन्ना पर्यवेक्षक) , विष्णु कांत मिश्रा ने गन्ना बीज डिमांड नोट किया । सहायक गन्ना प्रबंधक श्री राजेश मौर्य ने प्रगतिशील किसान ए. टी.एस. पी. श्री भगवान सिंह कुशवाहा का खेत दिखाया जिसमें गन्ना के साथ मूली सहफसल की बुआई हुईं हैं एवं चीनी मिल की गन्ना बुआई योजनाओं पर विस्तार से बताया गया







