Home उत्तर प्रदेश गन्ना सर्वे/सट्टा सही कराने का एक मौका है सर्वे प्रदर्शन कार्यक्रम: उप...

गन्ना सर्वे/सट्टा सही कराने का एक मौका है सर्वे प्रदर्शन कार्यक्रम: उप गन्ना आयुक्त

SAHARANPUR NEWS: सहारनपुर उप गन्ना आयुक्त ओ. पी. सिंह अचानक से गन्ना सट्टा प्रदर्शन कार्य के निरीक्षण के लिए ग्राम रणदेवी मे पहुंचे जहां ग्राम में में किसान देवी सिंह के यहां चल रहे सट्टा प्रदर्शन में कर्मचारी किसानो को उनका गन्ना रकबा और आने वाले सीजन में बनने वाला गन्ना सट्टा दिखाते मिले। मौके पर उपस्थित किसानो से वार्ता करते हुए उप गन्ना आयुक्त ने उनके अनुभव साझा किए ओर उनके सुझाव भी जाने साथ ही उन्होंने सभी किसानो को कहा की भली भांति अपने अपने गन्ना क्षेत्रफल को देख कर सन्तुष्ट हो ले ओर यदि किसी भी किसान को कोई आपत्ती है तो जरूर नोट करा दे। उप गन्ना आयुक्त ने बताया की आगामी पेराई सत्र 2025-26 में सुगम गन्ना आपूर्ति हेतु सर्वेक्षित गन्ना क्षेत्रफल के आंकडों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, गन्ना कृषकों के मध्य गन्ना सर्वे व सट्टा का प्रदर्शन कर आपत्तियों के निस्तारण हेतु ग्राम स्तरीय सर्वे व सट्टा प्रदर्शन, कृषको से प्राप्त राजस्व खतौनी अथवा भू-लेख डाटकॉम पर उपलब्ध राजस्व खतौनी, एवं घोषणा-पत्र से सर्वेक्षित गन्ना क्षेत्रफल का मिलान, प्री-कैलेण्डर निर्गमन एवं समिति स्तरीय सर्वे व सट्टा प्रदर्शन हेतु ग्राम स्तरीय व्यापक एकीकृत गन्ना सर्वेक्षण व सट्टा प्रदर्शन आदि का कार्यक्रम वर्तमान में चल रहा है जो कि 20 जुलाई से 30 अगस्त तक गांव गांव में चलेगा इस अवधि में गन्ना विभाग के प्रदर्शन कर्मियों द्वारा ग्रामों में जाकर प्लाटवार, प्रजातिवार गन्ना क्षेत्रफल, कृषकवार आगणित बेसिक कोटा एवं सट्टा बेसिक कोटा, साधन इत्यादि) का मिलान का प्रदर्शन प्रारूप-1 (63 कालम) पर किया जायेगा। उन्होंने सभी गन्ना कृषकों से अनुरोध किया गया है कि सर्वेक्षण के समय प्राप्त सर्वे स्लिप से अपने गन्ना क्षेत्रफल एवं सट्टा (यथा पौधा/पेडी, प्रजाति, प्लाट, कृषि योग्य एवं गन्ना क्षेत्रफल, वर्षवार गन्ना आपूर्ति, अवश्य देख लें तथा मिलान के उपरान्त अपने हस्ताक्षर / अगूंठा निशानी तथा मोबाइल नम्बर अंकित कर दें। प्रदर्शन के दौरान यदि कोई भिन्नता प्रदर्शित हो तो निर्धारित प्रार्थना-पत्र एवं घोषणा-पत्र के माध्यम से सम्बन्धित गन्ना पर्यवेक्षक सर्वे कर्मी को उपलब्ध करा दे, जिसका स्थलीय सत्यापन करने के उपरान्त ही नियमानुसार संशोधन किया जायेगा। दिनांक 30.08.2025 के पश्चात् गन्ना सर्वेक्षण/सट्टा सम्बन्धी कोई संशोधन सम्बन्धी प्रार्थना-पत्र स्वीकार नही किया जायेगा। समस्त गन्ना कृषको से अनुरोध हैं कि enquiry.caneup.in वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाईन घोषणा-पत्र विकल्प के माध्यम से अपना घोषणा-पत्र अवश्य भर ले, अन्यथा आगमी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति/सट्टा संचालन बाधित हो सकता हैं। यदि कोई किसान भाई गन्ना समिति का नया सदस्य बनना चाहता है तो enquiry.caneup.in पर विजिट कर ऑनलाईन आवेदन कर सकता है। निरीक्षण के समय उपस्थित गन्ना किसान तथा अन्य विभागीय और सम्बन्धित चीनी मिल के अधिकारी और फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।