SAHARANPUR NEWS: शाकुम्बरी शुगर मिल, टोडरपुर के गेट के सामने तीसरे दिन भी किसानों का धरना जारी जहाँ किसानों की बढ़ती भागीदारी और यूनियन संगठनों के समर्थन से किसानों के इस आंदोलन को मिली मजबूती। ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों से चिलकाना थाना क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर स्थित शाकम्भरी शुगर मिल पर बकाया भुगतान को लेकर किसानों द्वारा मिल गेट के सामने धरना दिया जा रहा है। किसानों की मांग कि उनका पिछला गन्ना भुगतान किया जाए व आगे से उनके गन्ने का भुगतान समय पर किया जाए। अन्यथा वह इस धरने को समाप्त नही करेंगे जब तक उनकी मांगो को पूरा नही किया जाता है वह इसी प्रकार शान्तिपूर्ण रूप से धरना जारी रखेंगे। आज धरने के तीसरे दिन भारतीय किसान यूनियन टिकैत, किसान यूनियन डब्लू एफ समेत कई अन्य किसान संगठनों ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन जताया है। वहीं दोपहर के समय डीसीओ सहारनपुर, तहसीलदार बेहट व सचिव एवं सहकारी गन्ना समिति बेहट ने धरना स्थल पर पहुंच किसानों के साथ वार्ता करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी मांग पर मजबूती से अड़े हुए हैं। किसानों की मांग है कि जब तक मिल मालिक अथवा प्रशासन की ओर से उन्हें कोई निर्णायक उत्तर नहीं मिलता है तब यह यह धरना अनिश्चितकालीन चलता रहेगा। इस दौरान नरेश स्वामी, ताहिर चेयरमैन, चौ. जाबिर हसन, सतीश शर्मा, हाजी मुक्करम, चौ० हाशिम, कय्यूम प्रधान, अशरफ अली, श्याम कंबोज, ललित कंबोज, ऋतु सैनी आदि सहित अन्य किसान मौजूद रहे।







