FATEHPUR NEWS/KHAGA: आयोध्या मंदिर खागा से गणेश पालकी यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित केशरवानी ने की। यात्रा की शुरुआत गजानन की भव्य आरती से हुई, जिसे प्रकाश पांडेय और राजू दुबे ने संपन्न कराया। पालकी यात्रा आयोध्या मंदिर से नगर पंचायत कार्यालय तक निकाली गई, जहां पूरे मार्ग में श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया। यात्रा के दौरान नगर में भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। पूरी यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात की बेहतरीन व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरोज पाण्डेय, रितेश पांडेय, सुशील त्रिपाठी, बृजेश सिंह, अमन त्रिपाठी, जुगेश सिंह, अनूप कौशल, संजय श्रीवास्तव, वैभव अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में खागा नगरवासी शामिल रहे हैं।







