Home उत्तर प्रदेश गणेशगंज ब्लेड कांड: घटना में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस...

गणेशगंज ब्लेड कांड: घटना में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) कोतवाली कटरा थाना क्षेत्र के गणेशगंज सब्जी मंडी के पास दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती पर ब्लेड से हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया ।  5 दिसंबर 2025 को जब यूपी-112 के जरिए सूचना मिली कि एक युवक ने युवती को ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद युवती के भाई की तहरीर पर थाना कोतवाली कटरा में  मु0अ0सं0-374/2025 धारा 333,351(3),109(1),61 बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर एएसपी नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें बनाई गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 दिसंबर 2025 को घटना की साजिश में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रूस्तम खाँ पुत्र सरूल्ला निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को0शहर जनपद मीरजापुर,उम्र करीब-35 वर्ष (अब्दुल का जीजा) शमायरा उर्फ धन्नो पत्नी रूस्तम खाँ निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को0शहर जनपद मीरजापुर,उम्र करीब-27 वर्ष (अब्दुल की दीदी) गुलाम साबिर उर्फ कल्लू पुत्र गुलाम नबी निवासी गौसनगर थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-35 वर्ष (अब्दुल का जीजा) शायरा पत्नी गुलाम साबिर उर्फ कल्लू निवासी गौसनगर थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-24 वर्ष (अब्दुल की दीदी) कल्लू उर्फ निजामुद्दीन पुत्र गुलाम रसूल निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को0शहर जनपद मीरजापुर,उम्र करीब-48 वर्ष (अब्दुल का चाचा) मुन्ना उर्फ बदरूद्दीन पुत्र स्व0 गुलाम रसूल निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को0शहर जनपद मीरजापुर,उम्र करीब-59 वर्ष (अब्दुल का चाचा) वारिस उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल हबीब निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को0शहर जनपद मीरजापुर,उम्र करीब-25 वर्ष (अब्दुल का दोस्त) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया।