PRAYAGRAJ NEWS: क्षेत्र के तहसील कोरांव अंतर्गत थाना खीरी के ग्राम जोरवट में ग्रामीण गंदगी,कीचड़ व गड्ढे युक्त मार्गों पर आवागमन करने को मजबूर हैं।ग्राम प्रधान के आवास तक तीन ओर से सड़क बनाए जाने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने बताया कि,ग्राम प्रधान अपने घर के तीनों ओर से सीमेंट की ईंट का खड़ंजा सड़क व पी सी सी सड़क बनवाए हैं लेकिन इसी गांव में अधिकांश जनता कीचड़ गंदगी से भरे मार्ग पर चलने को विवश हैं और न ही कहीं नाली की उचित व्यवस्था की गई है।कहीं कहीं दो चार ट्रॉली सोलिंग व मोरम डलवाकर सिर्फ खाना पूर्ति की गई है।कुछ सड़के अभी भी बारिश के जलभराव से जलमग्न हैं जिन पर आवागमन के लिए लोग मजबूर हैं। कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हम सब ने कई बार ग्राम प्रधान समेत कई जनप्रतिनिधियों को सूचित किया लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो सका है।ग्रामीणों ने यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा से गुहार लगाते हुए मामले की जांच करवाने व सड़क एवं नाली बनवाए जाने की मांग की है।







