डीएसपी ब्रज मोहन राय ने निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश
FATEHPUR NEWS: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बैरहना गांव के अजय सिंह के खेत में रविवार की सुबह एक युवक का हत्या युक्त शव मिलने से सनसनी फैल गई। और परिवारिक जनों में कोहमराम मच गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना में दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा जाँच पड़ताल शुरू कर दिया गया, और मृतक की जानकारी व शिनाख्त और जुटाना शुरू कर दिया। बैरहना गाँव के अजय सिंह खेतों में मिला शव की शिनाख्त राज उर्फ़ राजकुमार पुत्र राजू उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी भवनी का पूरवा मजरे रसूलपुर भंडरा के रूप में पहचान हुई है। हालांकि मृतक की माँ अनीता देवी ने बताया कि उसके पति राजू शनिवार को दोनों अपने मायके रक्षाबंधन के पर्व की राखी बाँधने कौशाम्बी जिला चले गये थे। हलांकि सूचना मिलने पर आनन – फानन घटना स्थल पर पहुंचे हैं। वहीं बताया कि शनिवार को हमारी मृतक राज से लगभग 4 बजे शाम को मोबाइल पर बातचीत हुई थी, जिसमें बताया कि गाँव में डी. जे. बज रहा था वहीं राज नाच गा रहा था और वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि उसे गाँव के उसके कुछ साथियों के साथ शराब ठेका जाते देख गया था और तभी यह घटना कब घटित हुई यह कहना मुश्किल है। मृतक के दो और भाई एंव बहन हैं जिनमें से घऱ का सबसे बड़ा बेटा था। वहीं हत्या की घटना पर स्थानीय ग्रामीणों का दबी जुबान से कहना है कि मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर झगड़ा किया और उसके बाद रविवार की सुबह शव धान के खेत में मिला साथ ही ये से भी कहना रहा कि मृतक के शरीर में विद्युत करेंट के निशान भी देखने को मिले हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, लेकिन जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी। हत्या युक्त शव मिलने की जानकारी जैसे ही खागा डीएसपी बृजमोहन राय को मिली तो घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयाना किया और उपस्थित थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह चंदेल को बिंदवार जाँच के लिए निर्देशित करते हुए गंभीरता पूर्वक मृतक की जानकारी भी जुटाई। पूरे मामले में खागा डीएसपी बृजमोहन राय ने बताया कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बैरहना गाँव के खेतों में एक युवक का शव मिला है जिसकी पहचान मृतक युवक राज पुत्र राजू रैदास निवासी भवनी का पुरवा मजरे रसूलपुर भंडरा गांव के रूप में पहचान हुई है। मृतक के शरीर में और हाथ की उंगली में जले का निशान मिला है, पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु शवगृह भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।







