Home उत्तर प्रदेश खेत में जानवर हांकने को लेकर विवाद, 30 से अधिक लोगों पर...

खेत में जानवर हांकने को लेकर विवाद, 30 से अधिक लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

5
0

लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला, दो युवक घायलय लालापुर पुलिस जांच में जुटी
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। लालापुर थाना क्षेत्र के चिल्ला गांव में खेत से जानवर हांकने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दो युवकों को चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 4 नामजद समेत 30 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, चिल्ला गांव निवासी हरवीर यादव ने तहरीर देकर बताया कि 26 मार्च की रात करीब 9 बजे वह अपने साथी बादल यादव के साथ खेत में जानवर हांकने गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि पवन पाल, देवेश पाल, शिवबालक पाल, रजनीश पाल समेत अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।पीड़ित के अनुसार, हमले में उसे सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक श्याम सुंदर को सौंपी गई है।थाना प्रभारी निरीक्षक अनुभव सिंह के मुताबिक, प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।