JAUNPUR NEWS: जनपद जौनपुर के थाना खेतासराय क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति एवं एन्टी रोमियो टीम ने एक मनचले युवक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया है। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री अजीत सिंह चौहान के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 12.10.2025 को थाना खेतासराय पुलिस टीम ने ग्राम अब्बोपुर निवासी अंकित कुमार (उम्र 19 वर्ष, पुत्र रामस्वारथ) को गिरफ्तार किया। युवक पर महिलाओं से छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार का आरोप है। गिरफ्तारी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत की गई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अंकित कुमार, पुत्र रामस्वारथ, उम्र 19 वर्ष, निवासी अब्बोपुर, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, थाना खेतासराय
2. हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव, थाना खेतासराय थाना खेतासराय पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भाव और महिलाओं में विश्वास मजबूत हुआ है। क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।







