BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) किसानों को यूरिया की कमी से जूझना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर जिले के अधिवक्ता किसानों के समर्थन में सामने आए हैं। मंगलवार को जिला युवा अधिवक्ता एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों ने सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने एसडीएम को बताया कि वे किसान परिवारों से आते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को कड़ी धूप में भूखे-प्यासे लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। फिर भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं मिल पाता। कई बार तो उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।
किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग
अधिवक्ताओं ने यूरिया की कालाबाजारी रोकने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला बार अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, कलेक्ट बार अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, जिला युवा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल शुक्ला, कलेक्ट बार महामंत्री कमलेश्वर सिंह, दिलीप गुप्ता, शांति भूषण शुक्ला, केके तिवारी और शशिकांत त्रिपाठी सहित कई अधिवक्ता शामिल हुए।







