Home उत्तर प्रदेश खाद संकट किसानों की पीड़ा पर बुंदेलखंड क्रांति दल ने सौंपा ज्ञापन

खाद संकट किसानों की पीड़ा पर बुंदेलखंड क्रांति दल ने सौंपा ज्ञापन

JHANSI NEWS: बुंदेलखंड के झांसी जनपद में किसानों को खाद न मिलने की समस्या को लेकर मंगलवार 23 सितंबर को बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि खरीफ की फसल के दौरान खाद न मिलने से धान की फसल प्रभावित हुई और अब रबी की बुआई भी संकट में है। अध्यक्ष ने कहा कि “सरकारी दावों के बावजूद किसान समितियों पर खाद के लिए भटक रहे हैं, प्रशासन को तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दल आंदोलन करेगा। प्रतिनिधि मंडल में अरविंद शुक्ला, हरी नारायण श्रीवास्तव, मो. नईम मंसूरी, बाबूराम अहिरवार, प्रमोद सिंह शेखावत, अरविंद सिसोदिया, दीपक सिंह परिहार, श्रीमती शारदा शर्मा, राज सिंह शेखावत,  सुनील पुरोहित, अफसर अली, कालीचरण श्रीवास, पप्पू श्रीवास, दुर्गा प्रसाद, हरी शंकर शर्मा, रामप्रसाद , शकील अहमद, बृजकिशोर, आयुष तिवारी , अवधेश चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।