Home उत्तर प्रदेश खाद की किल्लत पर आप ने सरकार का किया विरोध

खाद की किल्लत पर आप ने सरकार का किया विरोध

FATEHPUR NEWS: प्रदेशभर में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं, लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल रही इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बताते चलें कि फतेहपुर में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि योगी सरकार की लापरवाही से किसान बर्बादी की कगार पर पहुँच गए हैं। खेती का मौसम है और खाद की कमी से फसल की ग्रोथिंग प्रभावित हो रही है। पार्टी ने मांग की है कि तत्काल किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए, भ्रष्टाचार और कालाबाज़ारी पर रोक लगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।