Home उत्तर प्रदेश खलिहान में लगी आग आठ बिघे की सरसों का फसल खाक

खलिहान में लगी आग आठ बिघे की सरसों का फसल खाक

PRAYAGRAJ NEWS:  खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इटवा कला गांव में खलिहान में आग लगने से सरसों एवं मटर की फसल जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इटवा कला गांव निवासी अयूब अली पुत्र शहादत ने बताया कि खलिहान में मड़ाई कराने के लिए सात बीघा सरसों एवं एक बीघा मटर घर से लगभग 300 मी दूरी पर मडाई कराने के लिए इकट्ठा किया गया था। अचानक शनिवार को रात लगभग 10 बजे खलिहान से आग की लपटे निकलने लगी। जिसे देखकर गांव वाले मौके पर इकट्ठा हुए लेकिन जब तक आग बुझ पाए तब तक में पूरी खलिहान जलकर खाक हो गया।घटना की सूचना पीड़ित ने यूपी डायल 112 नंबर पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची।पुलिस जांच पड़ताल कर चली गई। घटना की लिखित तहरीर अयूब ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नाम जद खीरी थाने में तहरीर दिया। घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को हुई तो रविवार को मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किये।पीड़ित परिवार का कहना है कि अब हमारे परिवार का भरण पोषण करने में बड़ी परेशानी होगी। वहीं पुलिस से मांग की है कि मौके की जांच कर आग लगने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।