Home इटावा खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडे का निधन

खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडे का निधन

ETAWA NEWS: खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडे का अटैक से हुआ निधन। वहीं यह जानकारी नव्या न्यूज़ के मुख्य संपादक रिंकू तिवारी द्वारा दी गई।यह जानकर बहुत दुख हुआ कि खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडे का उन्नाव में अटैक पड़ने से निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद पांडे उन्नाव में अपने सरकारी आवास पर रहते थे।चांद सुबह जब उनका सरकारी ड्राइवर गाड़ी लेकर पहुंचा दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार डोर बेल बजाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तब पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा तोड़कर अंदर गए जब वह अंदर कहीं नहीं दिखे तो बाथरूम का दरवाजा खटखटाया जो अंदर से बंद था उसको तोड़ा तो देखा खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पांडे अचेतावस्था में पड़े हुए थे आनंद फलन में जिला चिकित्सा ले जाया गया। वहीं डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।वे एक समाज सेवी और लोकप्रिय व्यक्ति थे।जिन्होंने बढपुरा को प्रथम स्थान पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
उनके निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। विनोद कुमार पांडे एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपने काम और समाज के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी कमी को पूरा करना मुश्किल होगा। विनोद कुमार पांडे एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपने काम से समाज में एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने बढपुरा को प्रथम स्थान पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनकी इस उपलब्धि को हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं नव्या न्यूज़ के मुख्य संपादक व जिला इटावा के पत्रकार बंधुओ के द्वारा विनोद कुमार पांडे को श्रद्धांजलि देते हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे। पांडे जी एक बेटी है।जिसकी उम्र लगभग २४ वर्ष है।