Home उत्तर प्रदेश खंड विकास शंकरगढ़ कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन। ज्ञापन सौंपते मनरेगा कर्मी।

खंड विकास शंकरगढ़ कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन। ज्ञापन सौंपते मनरेगा कर्मी।

3
0

शंकरगढ़ (प्रयागराज)ंमनरेगा कर्मियों ने वेतन के लिए दिया धरना, सौंपा ज्ञापन शंकरगढ़ विकास खंडके मनरेगा कर्मियों को विगत जुलाई माह से मानदेय का भुगतान न किए जाने को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद सहायक ग्राम विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई शंकरगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष भुआल सिंह ने बताया कि मनरेगा कर्मियों से विभागीय कार्य के अलावा एसआईआर क्राफ्ट सर्वेतथा अन्य कार्य कराया जाता है किंतु विभागीय शिथिलता के कारण मनरेगा कर्मियों को विगत जुलाई 2025 से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। ई पी एफ देय भी काफी
समय से लंबित है। विगत दीपावली के त्यौहार में मानदेय नहीं मिल पाया तथा वर्तमान होली में भी मानदेय नहीं मिला। जिस कारण मनरेगा कर्मियों की पारिवारिक जिम्मेदारियां बुरी तरह प्रभावित हुई। गंभीर आर्थिक संकट के कारण मनरेगा कर्मी विभाग के दायित्व
तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों में संतुलन नहीं बना पा रहे हैं। मानदेय प्राप्त होने के कारण उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिकों द्वारा आत्महत्या किए जाने जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं। तथा संविधान के जीवन के अधिकार के पूर्णता विपरीत है।
अपनी मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित खंड अधिकारी के विकास अनुपस्थिति में सहायक ग्राम विकास अधिकारी जानकी शरण को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में मनरेगा एपीओ जयप्रकाश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भुआल सिंह, महामंत्री विष्णु शंकर त्रिपाठी, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवशंकर प्रजापति, उत्तम प्रकाश वर्मा, प्रदीप कुमार शुक्ला, कविता सिंह, गौतम प्रकाश, चंद्रभान यादव,दिलीप सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद, शिवगोपाल, बसंत लाल,दिग्विजय सिंह, नीरज सिंह, संदीप सिंह, आदि।