Home उत्तर प्रदेश क्लीनिक में लगी आग , मेडिकल का सामान जला

क्लीनिक में लगी आग , मेडिकल का सामान जला

35
0

जारी, प्रयागराज । जारी बाजार स्थित पाल क्लीनिक में अज्ञात कारणों से आग लग गई ,आग इतनी भयावह थी कि क्लीनिक का सरा सामान आग की चपेट में आ गया। सुचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जारी बाजार स्थित पाल क्लीनिक में रविवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। आग की सुचना मिलते ही लोगो में अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगो ने अग्नि शमन और पुलिस को सुचना दिया। मौके पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार अमरजीत पाल निवासी सोनार गढ़िया खुर्द ने जारी बाजार में खुद की क्लीनिक खोल रखी थी। जो पाल क्लीनिक के नाम से थी। रविवार को अचानक अज्ञात कारण से क्लीनिक में आग लग गई जिसमें क्लीनिक के अंदर रखा सारा सामान पूरी तरह जल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल किया।