स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से बच्चों,अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक
PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज के कौंधियारा स्थित कंपोजिट विद्यालय मझिगवां में शनिवार को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित श्स्कूल चलो अभियानश् के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्मार्ट बोर्ड और स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सुबह 10 बजे कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से प्रसारित प्रदेश स्तरीय उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों, अभिभावकों
और शिक्षकों ने इस प्रसारण को उत्साहपूर्वक देखा और अभियान के उद्देश्यों को समझा। सजीव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को संबोधितकरते हुए शिक्षा को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधारबताया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक
बच्चा विद्यालय पहुंचे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुछ बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें,स्कूल बैग और स्टेशनरी भी वितरित की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजूषालता ने बताया कि स्कूल चलो अभियानश् का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय में नामांकन कराएं और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। इस कार्यक्रम में शिक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग जायसवाल, संजय कुमार गौतम, रेणुका यादव, प्रिया पांडे,शाहीन जहां, रावेंद्र सिंह और कुंवर जीत यादव उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत के सफाई कर्मी विष्णु देव और विद्यालय की सभी रसोइया भी मौजूद थीं। सभी नेमिलकर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्पलिया। बच्चों में भी इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से प्रसारण देखना उनके लिए एक नया अनुभव था। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़कर
शिक्षा का प्रकाश हर घर तक पहुंचाएंगे।







