महिलाओं को सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई
PRAYAGRAJ NEWS: कौंधियारा थाना क्षेत्र के सेमरी और शांतिनगर गांवों में मुख्यमंत्री के श्मिशन शक्ति फेज 5.0श् अभियान के तहत महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कौंधियारा थाने की टीम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं,कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। नए थाना कौंधियारा कमिश्नरेट प्रयागराज के थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने यह अभियान चलाया। टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रीति कुमारी, निधि सिंह चैहान और आरती पटेल शामिल थीं। उन्होंने महिलाओं को नए कानूनों जैसे बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता), बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) और बीएसए (भारतीय साक्ष्य अधिनियम) से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर1076, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन नंबर 101 शामिल थे। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के महत्व से भी अवगत कराया गया।







