Home उत्तर प्रदेश कौंधियारा थाना क्षेत्र में महिला ने किया सुसाइड में पेड़ से लटका...

कौंधियारा थाना क्षेत्र में महिला ने किया सुसाइड में पेड़ से लटका मिला शव

पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम हेतु स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेजा

PRAYAGRAJ NEWS:  कौंधियारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता महिला ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मनीषा देवी (26 वर्ष) पत्नी संदीप कुमार निवासी सोरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीषा इन दिनों अपने मायके ग्राम गौरा, थाना कौंधियारा में रह रही थीं। बुधवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने घर के पीछे लगे आम के पेड़ में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबसे पहले घटना की जानकारी उनकी मां सुबेधा को हुई। सुबह उठकर जब वह बाहर गईं, तो उनकी नजर पेड़ पर लटकी मनीषा पर पड़ी और उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। मां की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और यह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। इसके बाद मृतका के पिता इंद्रभान बिंद, भाई प्रेमचंद्र और अन्य परिजन तुरंत पहुंचे और मनीषा के शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना तुरंत कौंधियारा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।