Home उत्तर प्रदेश कोरांव विधायक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता

कोरांव विधायक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता

PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय जनता पार्टी के कोराव विधायक राजमणि कॉल का हाल जानने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं जमुना पार अध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित प्रमुख कार्यकर्ता सृजन अस्पताल पहुंचे जहां राजमणि कॉल से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए जल्द स्वस्थ होने एवं लंबी आयु की भगवान से कामना की। जैसा विदित है कि स्वयं के प्रतिनिधि स्वर्गीय राम आश्रय शुक्ला जी के दाह संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जहां पर उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा कार्यकर्ताओं ने उन्हें सुरजना हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक राजमणि कॉल बिल्कुल स्वस्थ हैं और जल्द ही अपने आवास पहुंच जाएंगे। कुशल से पूछने वालों में प्रमुख रूप से डॉक्टर शैलेश पांडे, विजय पटेल,‌विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, प्रवीण भारतीया, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।