महुआंवदृरतयौरादृबड़ोखर मार्ग के चैड़ीकरण कार्य पर किसान नेता ने उठाए गंभीर सवाल
“मानक की अनदेखी कर कार्य कर रही है जिम्मेदार कार्यदायी संस्था” कृ राजेश पाण्डेय, किसान नेता
PRAYAGRAJ NEWS: यमुनापार के कोरांव तहसील क्षेत्र अंतर्गत महुआंवदृरतयौरादृबड़ोखर संपर्क मार्ग के चैड़ीकरण कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला तहसील दिवस में प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेता राजेश पाण्डेय ने प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने तहसील दिवस प्रभारी उपजिलाधिकारी (आईएएस) अनिमेष वर्मा को अवगत कराते हुए आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है तथा कार्यदायी संस्था द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उनके अनुसार, यह महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।
घटिया सामग्री के उपयोग से गुणवत्ता पर सवाल
राजेश पाण्डेय ने बताया कि सड़क के चैड़ीकरण में जहां पूरी चैड़ाई में ईटीए कार्य होना चाहिए, वहां सीमेंट और इमल्शन की मात्रा बेहद कम प्रयोग की जा रही है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़क पर केवल सफेद गिट्टी डालकर ऊपर की परत बिछाई जा रही है, जिसमें बिटुमिन की मात्रा भी पर्याप्त नहीं डाली जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह मार्ग मध्य प्रदेश को प्रयागराज से जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन हाल ही में बने रपटे पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं, जो निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता को उजागर करते हैं। किसान नेता ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति गठित की जाए तथा दोषी ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों (जेई, एई) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कार्य पूर्ण हुए बिना ही अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से अधिक भुगतान कर दिया गया है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है।







