JALAUN NEWS: समाजवादी पार्टी के युवा नेता कपिल गुमावली के नेतृत्व में रविवार को पहाड़गांव में वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीरांगना फूलन देवी शोषित, वंचित और गरीब परिवारों के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। कार्यक्रम में छोटे बच्चों को पढ़ाई-लिखाई की सामग्री वितरित कर जयंती मनाई गई। इस मौके पर रविकांत राजपूत, किशोरी प्रसाद रायकवार, शिवम गुप्ता, शिव प्रसाद रायकवार, तुलसीराम रायकवार, रामसिया, अशोक रायकवार, अरविंद्र रायकवार, ऋतिक पाल, अमन राजपूत, ऋषभ राजपूत, संजय राजपूत, प्रवीण कुमार, हरिकृष्ण राजपूत, गौरव रायकवार, चंदू रायकवार, कैलाश मस्ताना समेत कई लोग मौजूद रहे।







