Home उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री ने प्रेसवार्ता कर जीएसटी के बारे में दी जानकारी

कैबिनेट मंत्री ने प्रेसवार्ता कर जीएसटी के बारे में दी जानकारी

MIRZAPUR NEWS: सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पं. दीनदयालपुरम् कॉलोनी बरौधा कचार मीरजापुर के प्रेस सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि / मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी” ने क्स्ट जनरेशन जीएसटी के परिपेक्ष में केन्द्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक सुधारों पर बताया कि आज नवरात्रि के प्रथम दिन से पूरे देश की जनता को घटी जीएसटी का उपहार मिला है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 3 सितंबर 2025 को 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन सुधारों के तहत दो-दर संरचना लागू की गई है, जिसमें 5% और 18% की दरें होंगी, जबकि विलासिता और लग्जरी सामानों पर 40% की दर रखी गई है। इससे पारदर्शिता न्यायसंगत व्यवस्था और कर पालन में आसानी की पुरानी मांगों को पूरा किया गया है। ये सुधार नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगे। यह केवल आर्थिक कदम नहीं दिवाली तोहफा है, दो-दरों की सरलता अब पुरानी स्तरीय व्यवस्था हटाकर सिर्फ 5% और 18% की सरल दरें लागू की गई हैं।
विलासिता और लग्जरी सामान पर 40% की दर रखी गई है। दूध, पनीर, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन, साइकिल और बच्चों के सामान पर 5% या शून्य कर लगेगा। किसानों को बढ़ावा ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरण पर कर घटाकर 5% कर दिया गया है। व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी पूरी तरह से हटा दिया गया है। गाड़ियों और बाइक पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दी गई है। कॉपियों, पेंसिल, नक्शों और अन्य जरूरी छात्र सामग्री पर कोई कर नहीं लगेगा। इन सुधारों से भारतीय नागरिकों के लिए लगभग ₹48,000 करोड़ की संभावित बचत होने का अनुमान है। नई जीएसटी सुधारों के कारण घरेलू खपत में लगभग ₹1.98 लाख करोड़ की वृद्धि होने की उम्मीद है। सरल रजिस्ट्रेशन, तेज रिफंड और रिस्क-आधारित कंप्लायंस से एमएसएमई, निर्यातकों और श्रम प्रधान क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। जीएसटी का उद्देश्य विभिन्न करों को एक ही गंतव्य आधारित कर में बदलना था। जीएसटी लागू होने के बाद, भारत का अप्रत्यक्ष कर संग्रह तेजी से बढ़ा है।
जीएसटी सुधार देश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नागरिकों को राहत मिलेगी और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। इन सुधारों से देश में समृद्धि और विकास को बढ़ावा मिलेगा। तत्पश्चात् मंत्री जीएसटी बचत उत्सव के तहत जनपद के नगर में घंटाघर चौराहे से पद यात्रा प्रारम्भ कर पेहटी का चौराहा, गिरधर चौराहा से होते हुए गौड़ जी का चौराहा ( वासलीगंज ) से संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी की आरती कर समाप्त किया गया । पदयात्रा में कैबिनेट सैकड़ों दुकानों पर घटी GST मिला उपहार का स्टीकर लगाकर व्यापारियों से मिले। कार्यक्रम के संयोजक जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव रहे । उक्त प्रेस वार्ता एवं पद यात्रा में मुख्य रूप से जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल,  विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि0 जगदीश सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, जिला मीडिया सह प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह के साथ – साथ, पदयात्रा में जिला के सभी पदाधिकारीगण, सभी मंडल अध्यक्ष, नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।