Home उत्तर प्रदेश कैंसर विशेषज्ञ डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी को “राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान”

कैंसर विशेषज्ञ डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी को “राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान”

399
0

लखनऊ, 27 अगस्त 2024

चिकित्सीय योगदान और सामाजिक कार्यों के आधार पर देश की ग्लोबल एम्पोरियम नामक संस्था ने डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी को “राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान ” से सम्मानित किया है! लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में वैश्विक स्तर पर कैंसर को लेकर समाज में खासतौर पर महिलाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से पिछले 5 वर्षों से चलाए जा रहे है,कैंसर केयर एन्ड वेलफेयर ट्रस्ट के अभियान को लेकर लखनऊ के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी लगातार तत्पर हैं! कैंसर के क्षेत्र में डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी का बहुत ही सराहनीय योगदान है! खासतौर से गरीब एवं असहाय लोंगो को मुफ्त दवाएं, राशन एवं खाना बड़ी संख्या में उपलब्ध कराते रहते हैं! असहाय एवं बेरोजगारों की हर संभव मदद स्वयं भी करते हैं  और अपने स्टाफ और मित्रों से कहकर भी करवाते रहते हैं! इस सामाजिक कार्य में लखनऊ के समाज सेवी संस्था माँ गायत्री सेवा संस्थान,नीशू वेलफेयर फाउंडेशन एवं अन्य संस्थाओं  के साथ मिलकर नबील कैंसर केयर सेंटर के डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी जरुरत मंदों की सहायता करते रहते हैं! नबील कैंसर केयर सेंटर,खुर्रमनगर,लखनऊ में डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी मुख्य कैंसर रोग विशेषज्ञ के तौर पर कार्य करते हैं,इम्मुनोथेरपी,कीमोथेरपी एवं टार्गेटेड थेरेपी के माध्यम से कैंसर के मरीजों को ट्रीट करते हैं! डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी का इम्मुनोथेरपी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में विशिष्ट स्थान है! मरीजों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं! यह सम्मान डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी को मुंबई में आयोजित एक सम्मान समारोह में दिया जाना था लेकिन स्वतंत्रता दिवस कार्यकम की वजह से डॉ०सिद्दीकी मुंबई नहीं जा सके! यह जानकारी नबील कैंसर केयर सेंटर के कार्यकारी प्रबंधक श्री एस०के० श्रीवास्तव ने दी!