Home उत्तर प्रदेश केराकत पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को...

केराकत पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Jaunpur News : थाना केराकत पुलिस को अपराध नियंत्रण के तहत बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष केराकत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौरा अण्डरपास के पास से एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रितीक सोनकर पुत्र विजय सोनकर निवासी शेखजादा, थाना केराकत, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। अभियुक्त को पुलिस टीम ने 10 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 1:30 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा .32 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना केराकत पर मु.अ.सं. 284/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं —
1. मु.अ.सं. 284/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत
2. मु.अ.सं. 401/19 धारा 324, 504, 506 थाना केराक
3. मु.अ.सं. 218/25 धारा 115(2), 117(2), 191(2), 351(2), 352 थाना केराकत
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय, हेड कांस्टेबल नन्दलाल यादव, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह एवं कांस्टेबल मिथिलेश राजभर शामिल रहे।