Home उत्तर प्रदेश केपी इण्टर कालेज तीसरे स्थान पर रहा केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष, प्रधानाचार्य...

केपी इण्टर कालेज तीसरे स्थान पर रहा केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

PRAYAGRAJ NEWS: माध्यमिक विद्यालय राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता अंडर -15 एवं 17 वर्ष जो 29 जुलाई से 1 अगस्त तक झांसी में आयोजित है, आज के मैच में केपी इंटर कॉलेज प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर -15 वर्ष में अलीगढ़ मंडल को 3-0 से पराजित कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहला गोल 7  मिनट में आनंद कुमार ने कर के खात खोला। 13 मिनट में उमा शंकर गोल किया। टीम कप्तान अनुराग निषाद ने लास्ट क्वार्टर के 55 वे मिनट में  गोल कर अपने टीम को 3 – 0 से जीत दिलाई और अपने प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करने वाली केपी इन्टर कालेज के टीम को प्रदेश में तीसरा स्थान दिलाया । टीम की इस उपलब्धि पर केपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक चैधरी राघवेंद्र नाथ सिंह, सह स्पोर्ट्स चेयरपर्सन सिद्धार्थ नंदन ,उपाध्यक्ष प्रशासन डॉ केसी श्रीवास्तव, सचिव मुरली मनोहर सिन्हा, प्रदीप सिन्हा , प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह एवं विद्यालय परिवार ने बधाई दिया है। उधर, सेमीफाइनल मैच झांसी मंडल और प्रयागराज मंडल के मध्य खेला गया जिसमें मैच टाइम तक दोनों टीम 0/0 से बराबर थी इसके बाद ट्राई वे कर का सहारा लिया गया जिसमें झांसी मंडल तीन- दो से विजयी रहा।