MIRZAPUR NEWS: रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल के निर्देश पर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती मनाते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने चित्र पर माल्यार्पण करते कहा कि गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका अथक संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। खान ने कहा कि उनका मानना था संविधान ही दलितों, पिछड़ों और वंचितों की असली ताकत है। वही संविधान आज खतरे में है – बाबा साहेब के संविधान की शपथ ले कर सत्ता में बैठने वाले ही उसको कमज़ोर करने पर तुले हैं। खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज की भागीदारी, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए पहले भी खड़ी थी, आज भी है और हमेशा रहेगी।
कांग्रेस नेता शशि भूषण दुबे कंचनीय एवं रमेश प्रजापति पप्पू ने मान्यवर काशीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि मान्यवर काशीराम के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं एवं प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि वह मान्यवर कांशीराम को भारतरत्न सम्मान से विभूषित किया जाना चाहिए जिससे दलितों शोषितों पीड़ितों बंचितो के मसीहा के लिए यह सम्मान जरूरी है। श्रद्धांजलि देने में उपस्थित कांग्रेस सोशल मीडिया के अंकुर श्रीवास्तव आजाद, आदिवासी कांग्रेस नेता जय किशन जैकी सिंह कोल, जिला कांग्रेस सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पहाड़ी विजय दुबे पहाड़ी एवं विजय कुमार टिंकू फहरान अहमद सहित कई लोगों ने मान्यवर कांशीराम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है।







