एचआईएल नीलामी में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने
JHANSI NEWS: नगर के युवा हॉकी खिलाड़ी केतन कुशवाहा हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की नीलामी में खरीदे जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।बंगाल टाइगर्स ने 14 वर्षीय केतन कुशवाहा को ढाई लाख रुपये में अनुबंधित किया जिससे वह पूल में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। एचआईएल 2024-25 सीजन 28 दिसंबर से 1 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें आठ पुरुष टीमें सूरमा हॉकी क्लब, गोनासिका,श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स, तमिलनाडु ड्रैगंस, हैदराबाद तूफांस,यूपी रुद्रास,दिल्ली एसजी पाइपर्स,कलिंगा लांसर्स और छह महिला टीमें शामिल होंगी। मैच दो स्थानों पर खेले जाएंगे , जिनमें रांची, झारखंड में मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और राउरकेला, ओडिशा में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम शामिल हैं।





