Home उत्तर प्रदेश केएनपीजी कालेज व कलेक्ट्रेट सभागार में जन पहल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

केएनपीजी कालेज व कलेक्ट्रेट सभागार में जन पहल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

BHADOHI NEWS: शासन के मंशानुसार प्रधानमंत्री की दूरदर्शी पहल विकसित भारत 2047 के द्वारा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप मे स्थापित करने की दिशा में विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के दो दिवसीय क्रम में शासन द्वारा जनपद भदोही में क्षेत्र विशेष के नामित प्रबुद्धजनों व नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047 के निर्माण हेतु प्रथम सत्र विकास खण्ड ज्ञानपुर के अन्तर्गत काशी नरेश राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में छात्र, शिक्षक, समाजसेवियों के साथ संवाद एवं द्वितीय सत्र कलेक्टेªट सभागार में निर्यातको, उद्यमियों, व्यापारियों के साथ उद्यमी संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के राष्ट्रपति पुरस्कार व राज्यपाल/मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों द्वारा शिक्षा व शिक्षण अधिगम के विभिन्न नवीन आयामों पर सुझाव दिया गया।  टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट व तकनीकी शिक्षा व विकास को गति देने से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर अपने-अपने विषयों से संबंधित विशेषज्ञों द्वारा अपने सुझाव दिए गए। तो वही उद्यमी संवाद में जनपद के व्यापारियों, निर्यातकों द्वारा उद्यम के नये क्षितिज पर कालीन नगरी के विभिन्न नये निर्यात व व्यापार के बिन्दुओं को रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर शासन द्वारा नामित प्रबुद्धजन सर्वज्ञराम मिश्र सेवानिवृत्त आईएएस, चर्तुभुजीनाथ सेवानिवृत्त आईएफएस, प्रोफेसर डॉ0 उमेश चन्द्रा, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या, नामित नोडल अधिकारी प्रकाश बिन्दु आईएएस सचिव लोक निर्माण विभाग द्वारा जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।  कार्यक्रम में सीएमओ डॉ0 संतोष कुमार चक, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, बीएसए विकास चौधरी, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक, उपायुक्त मनरेगा राजाराम, डीईएसटीओ शशिकान्त, डीआईओ डॉ0 पंकज कुमार, केएनपीजी कालेज के डॉ0 रिचा, डॉ0 विपुल सिंह, बीएन पाल आदि अधिकारी व प्रोफेसरगण, कार्यक्रम में उपस्थित रहे।