Home उत्तर प्रदेश केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के महानिदेशक बुद्ध स्थली कुशीनगर का किया भ्रमण

केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के महानिदेशक बुद्ध स्थली कुशीनगर का किया भ्रमण

KUSHINAGAR NEWS: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बुद्ध स्थली कुशीनगर का भ्रमण किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और पूजा-अर्चना की।महानिदेशक ने कहा कि कुशीनगर की आध्यात्मिक अनुभूति विशिष्ट है। उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति के लिए बुद्ध के मार्ग, सत्य और अहिंसा की आवश्यकता है।इसके बाद उन्होंने रामाभार स्तूप और रॉयल थाई मंदिर का भ्रमण किया। गाइड अभय कुमार राय ने उन्हें कुशीनगर मुख्य मंदिर के आसपास बने स्तूपों, विहारों और भग्नावशेषों की जानकारी दी। साथ ही कुशीनगर का इतिहास और बुद्ध के जीवन दर्शन के बारे में भी बताया।कार्यक्रम में डीआईजी सीआरपीएफ जी.पी. सिंह, कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंदन कुमार सिंह मौजूद रहे। थाना प्रभारी कसया ओमप्रकाश तिवारी, पर्यटन थाना प्रभारी दिनेश गौड़ और चौकी प्रभारी कुशीनगर गौरव शुक्ला भी उपस्थित थे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस, पर्यटक और सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे।