Home उत्तर प्रदेश केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ से फसलों की क्षति के मुआवजे के आवंटन...

केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ से फसलों की क्षति के मुआवजे के आवंटन की समीक्षा

MIRZAPUR NEWS: सोमवार को सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कालेज अतिथिगृह में गंगा नदी से सदर तहसील के विकासखंड छानबे, कोन, सिटी, मझवा, पहाड़ी. तहसील चुनार के विकास खंड सीखड़, नरायनपुर और गरई नदी से विकासखंड जमालपुर के बाढ़ से हुई फसलो की क्षति के सापेक्ष मुआवजा आवंटन की स्थिति का केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने जिलाधिकारी के साथ बैठक कर समीक्षा किया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया था कि जनपद मे गंगा एवं गरई नदी से कुल 9,852 हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ से प्रभावित हुआ है जिससे 49,947 किसान प्रभावित हुए हैं जिनको मुआवजा दिया जा रहा है। अब तक 42,128 किसानों को 12,68,76,668 रुपया उनके खातों में भेजा जा चुका है तथा शेष किसानों को भी मुआवजा देने की कार्रवाई चल रही हैं। केन्द्रीय मंत्री के द्वारा फसल बीमा का पैसा दिए जाने के संदर्भ में प्रच्छा करने पर अवगत कराया गया कि बीमा का पैसा फसलों के प्रकार के अनुसार दिया जायेगा। अलग-अलग किसानों ने अलग-अलग फसलों का बीमा कराया है जिसका पैसा दिलाने की कार्रवाई अलग से चलायी जा रही है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि शासन द्वारा निर्धारित सिंचित फसलों का मुआवजा 17,000 रुपया प्रति हेक्टेयर है, वहीं असिंचित फसलों का 8,500 रुपया और बारहमासी फसलों का 22,500 रुपया प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा देना सुनिश्चित किया गया है। उक्त सभी बातों से अवगत होने के पश्चात  मंत्री  ने तत्काल बाकी किसानों का मुआवजा उनके खातों में रवि बुआई से पूर्व देने और बीमे का पैसा कडाई से बीमा कंपनियों से दिलाने हेतु निर्देशित किया, साथ ही अहरौरा बांध से बार बार हो रही जमालपुर क्षेत्र की क्षति को रोकने हेतु गरई नदी की गहराई बढ़ाने और तटबंधों को उचाँ व मजबूत बनाने के लिए सर्वे कर प्रोजेक्ट बनाने का भी निर्देश दिया।