Home उत्तर प्रदेश केंद्रीय मंत्री ने नवनिर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र चुनार का...

केंद्रीय मंत्री ने नवनिर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र चुनार का किया निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS:  केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक राज्यमंत्री एवं जनपद की  सांसद अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। एपीडा के अधिकारियों ने मंत्री को निर्यात केंद्र भवन के विषय में विस्तृत जानकारी दी।  बता दें की सरदार वल्लभभाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र चुनार मीरजापुर जिसका शिलान्यास  केंद्रीय मंत्री के द्वारा दो वर्ष पूर्व में किया गया था जो आज पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। निरीक्षण के दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री  ने कहा कि 30 करोड़ की लागत से भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत कार्यरत एपीडा यूनिट उसका यह प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा सपना था इस केंद्र के स्थापित होने के साथ ही इस पूरे क्षेत्र के साथ जनपद व आसपास के जनपदों के किसानों को उन्हें एक अवसर दुनिया के बाजारों तक अपना कृषि उत्पादन पहुंचने का अवसर मिले। एकीकृत कंपलेक्स जो एपीडा के साथ-साथ हमारे मरीन उत्पाद हैं इसके साथ हमारा जो मसाले के निर्यात से संबंधित स्पाइसेज बोर्ड है उसके अंदर ऑफिस और इसके अंदर तमाम लैब सुविधा जो एक्सपोर्ट के लिए बहुत आवश्यक है वह ईआईसी का लैब भी यहां पर स्थापित है इसके अतिरिक्त यहां पर पैकिंग हाउस भी स्थापित है इन सभी के साथ ही सबसे महत्वपूर्ण पैकेजिंग की सुविधा वह हमारे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत एक संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग भी है उसका भी ऑफिस यहां पर खुला है अर्थात कुल मिलाकर हमारे क्षेत्र के किसान अनाज, फल, सब्जी अथवा मछली पालन करते हैं वह जो मसाले की खेती करते हैं ऐसा कोई उत्पाद यदि वह दुनिया के बाजारों में निर्यात करना चाहते हैं तो किसानों को समझ में नहीं आता है कि वे प्रारंभ कहां से करें यहां पर एक से लेकर 10 तक सारी सुविधाएं स्थापित हैं इसीलिए इसे एकीकृत कंपलेक्स कहा गया है और यहां पर लगातार किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे सभी सुविधाएं विश्व स्तरीय है। उन्होंने कहा कि जनपद के किसानों से व आसपास क्षेत्र के कृषकों से अपील कि की यह सुविधा आपके लिए बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का सपना है कि देश के किसान दुनिया के बाजारों में पहुंचे और उनकी हालत और मजबूत हो उनकी बेहतर आमदनी हो। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील करते हुए कहा कि यहां पर आकर इस सुविधा को देखें और इसका लाभ उठाएं। इस दौरान उप महाप्रबंधक एपिडा डॉ सी बी सिंह सहित राष्ट्रीय सचिव युवा मंच दिव्यांशु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, विधानसभा अध्यक्ष वरुण पटेल, जोन अध्यक्ष आलोक पटेल, जोन अध्यक्ष विकास पटेल, डॉ अभय वर्मा, मनीष पटेल आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।