Home उत्तर प्रदेश कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया इंडिया मार्का हैंडपंप

कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया इंडिया मार्का हैंडपंप

73
0

बजबजा रही नालिया, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, जिम्मेदार उदासीन

के के मिश्रा- प्रातः काल एक्सप्रेस
यमुनापार,प्रयागराज।विकास खंड कोराव से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित ग्राम पंचायत तराव के विकास का आलम यह है एक तरफ जहां लाखों से लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कूड़े की ढेर में तब्दील हो गया है वहीं दूसरी ओर नालिया चोक होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है जिसके चलते संक्रामक बीमारियो के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
बताते चले कि प्रदेश सरकार भले ही गावो में विकास के लिए लाखों कड़ोरो रुपए पानी की तरह बहाकर समग्र विकास का ढीढोरा पीट रही हो लेकिन भौतिकता पर जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते गावों का विकास जस का तस है ग्राम पंचायत तराव का बारीपुर मजरा जो विकास खंड कोराव से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित है वहा के विकास की हाल यह है कि पूर्व प्रधान द्वारा लाखों रुपए खर्ज कर लगवाया गया इंडिया मार्का हैंडपंप कूड़े में तब्दील हो चुका है वहीं बारी पुर के विश्वकर्मा बस्ती में नाली चोक होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है जिसके चलते संक्रामक बीमारियो का खतरा बढ़ गया है ग्रामीणों में मुख्य रूप से कामता प्रसाद विश्वकर्मा, योगेश तिवारी, जीवनलाल विश्वकर्मा, सीताराम, मंजू देवी, मंगला प्रसाद, गौरी शंकर विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, पंचम लाल विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा आदि मजरे वासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हैंडपंप को रिबोर किए जाने के साथ साथ नाली के नवीनीकरण की मांग की है।