KUSHINAGAR NEWS: महर्षि अरविन्द विद्या मन्दिर में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। गोरक्ष प्रान्त के 10 जिलों की प्रतिस्पर्धा में कुशीनगर चैंपियन बना।शिशु व बाल वर्ग में आज़मगढ़ अव्वल रहा, जबकि किशोर व तरुण वर्ग में कुशीनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुधीर राव (प्रतिनिधि एम.एल.सी. एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. चंद्रशेखर सिंह (सह विभाग संघचालक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमाशंकर सोनी (अध्यक्ष, पडरौना बाल शिक्षा समिति) ने की।मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से शरीर व मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं और खिलाड़ी जीवन में ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं।अंत में आभार प्रांतीय खेल प्रमुख अनिल चतुर्वेदी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में करीब 500 प्रतिभागियों के साथ 100 से अधिक आचार्य व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।







