Home उत्तर प्रदेश कुशीनगर पुलिस का बड़ा खुलाशा फर्जी जीएसटी अधिकारी गिरफ्तार

कुशीनगर पुलिस का बड़ा खुलाशा फर्जी जीएसटी अधिकारी गिरफ्तार

मालवाहक ट्रक से अवैध वसूली करने वाले दो लोग गिरफ्तार,

KUSHINAGAR NEWS:  प्रदेश में फर्जी अधिकारी बनकर घूमने और अवैध वसूली करने के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां अपने आप को अधिकारी बताने वाला व्यक्ति फर्जी निकलता है। ऐसा ही एक मामला जनपद कुशीनगर के पटहेरवा थानाक्षेत्र में आया है, जहां दो युवक अपने आप को जीएसटी अधिकारी बताकर एक मालवाहक ट्रक से अवैध धन वसूली करने का प्रयास कर रहे थे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम ऋषि पुत्र भूराराम निवासी कुसुंबी, थाना डिंग, जिला सिरसा हरियाणा के द्वारा दिनांक 25 मार्च20 26 को अपने ट्रक पर चारा काटने वाली मशीन लेकर हरियाणा से नेपाल जा रहे थे। शिकायतकर्ता राम ऋषि द्वारा दी गई लिखित तारीख में बताया गया कि 26 3 26 को शाम लगभग 4:00 बजे उनके मोबाइल नंबर पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपने आप को जीएसटी अधिकारी बताकर कहा गया की गाड़ी पर लदा माल फर्जी है तथा उसके कागजात दिखाने को कहा गया, उन्हें डरा धमकाकर गाड़ी रोकने के लिए कहा गया तथा उनकी गाड़ी को राष्ट्रीय राजमार्ग 28 फाजिलनगर से आगे एसआर पेट्रोल पंप के पास जबरदस्ती रुकवा लिया गया। इसके बाद जीएसटी अधिकारी बनकर उनसे 1 लाख 80 हजार रुपए की मांग की गई। इसकी शिकायत ट्रक चालक के द्वारा लिखितरूप से पटहेरवा  थाने को किया गया, जिस पर थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय के द्वारा तत्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिनका नाम गोविंद शर्मा पुत्र राजेश कुमार निवासी गाजीपुर बैरियर थाना तमकुही राज तथा संदीप यादव पुत्र रामायण यादव निवासी लवकुश पश्चिम पट्टी थाना तुर्कपट्टी , हाल मुकाम ग्राम गाजीपुर बैरियर (यादव टोला) थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को पकड़ा गया है। यह लोग दूसरे प्रांत से आने वाले ट्रकों को रोक कर उनसे कागजों की मांग करते थे और कागजों में त्रुटि बताकर उनसे धनउगाही का कार्य करते थे । पुलिस के द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के ऊपर मुकदमा अपराध संख्या 63/ 2024 धारा 308 (5) 111(2 ) 318 (4) बीएनएस व 207  एम वी एक्ट में निरुद्ध किया गया है।