BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) पी०एम० किसान उत्सव दिवस के तहत देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी किये जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिनांक-02 अगस्त 2025 को स्थान विकास भवन सभागार जनपद बलरामपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर “पल्टूराम” श्रावस्ती सांसद प्रतिनिधि डॉ० सुनील चौधरी, जिला अध्यक्ष भाजपा रबी कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बृजेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आकाश पाण्डेय, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सदर बलरामपुर गोबिन्द सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर हिमांशु गुप्ता, उप कृषि निदेशक बलरामपुर श्याम नारायण राम, ए०आर० को-आपरेटिव अमरेश मणि तिवारी, राकेश चन्द्र पाण्डेय वरि० प्रा०सहायक ग्रुप-ए, श्याम बहादुर वरि० प्रा०सहायक ग्रुप-ए, विशनु शर्मा, वरि०प्रा०सहायक ग्रुप-बी एवं कुल 151 किसान उपस्थित रहे। उप निदेशक कृषि ने बताया कि जनपद के 2,73,184 किसानों के खातों में पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सीधे भारत सरकार द्वारा स्थान्तरित की गयी। कार्यकम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक सदर बलरामपुर पल्टूराम जी ने कहा कि देश के यशस्वी मा० प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सम्मान निधि योजना से किसानों को अत्यधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जा रही है।उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी किसान भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।







