Home उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला कौंसिल की हुई बैठक

किसान सभा के जिला कौंसिल की हुई बैठक

आगामी आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर की गई विस्तार पूर्वक चर्चा
BHADOHI NEWS: उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला कौंसिल की बैठक रविवार को गंगारामपुर गांव में शोभनाथ गौतम के आवास पर हुई। जिसमें आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसान सभा की स्थापना दिवस गंगारापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मनाया जाएगा। 19 अप्रैल को राज्य कार्यालय लखनऊ में पार्टी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष पारसनाथ बिंद एवं जिला मंत्री भुलाल पाल के नेतृत्व में लोग शामिल होने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होंगे। जिसमें आल इंडिया किसान सभा के अध्यक्ष राजनधीर, उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग व पूर्व विधायक राजेंद्र आदि शामिल होंगे। इस दौरान बैठक में ओलावृष्टि और बारिश से हुई फसलों पर प्रदेश सरकार से किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पारसनाथ बिंद, जिला मंत्री भुलाल पाल, राजाराम बिंद, सुरजा देवी गौतम, उमराई देवी गौतम, सुषमा देवी गौतम, मदनलाल गौतम व श्याम नारायण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।