Home इटावा किसान यूनियन टिकैत की बैठक हुई सम्पन्न

किसान यूनियन टिकैत की बैठक हुई सम्पन्न

ETAWA NEWS: भारतीय किसान यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार के आवास सैफई रोड पर कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई उस पंचायत में निर्णय लिया गया प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक-एक पदाधिकारी को न्याय पंचायत का दायित्व सौंपा गया। अपनी-अपनी न्याय पंचायत में संगठन को मजबूत करेंगे और 13 अगस्त2025 को तिरंगा यात्रा जसवंतनगर नहर के पुल से लेकर बाजार होते हुए ब्लॉक से तहसील तक निकाली जाएगी जिसके लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत करेंगे। तहसील अध्यक्ष रामौतार सिंह, न्याय पंचायत मलाजनी एवं सराय भूपत। मुन्नेश सिंह तहसील महासचिव, न्याय पंचायत कुंजपुरा एवं जुगौरा, जिला महासचिव, चंद्रदीप न्याय पंचायत धनुआ, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार, न्याय पंचायत धरबार, सुनील यादव जिला उपाध्यक्ष, पवन यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष न्याय पंचायत निलोई। तहसील उपाध्यक्ष जसवन्तनगर मनोज कुमार न्याय पंचायत भीखनपुर। ब्लॉक सचिव जसवन्तनगर सुधीश कुमार। न्याय पंचायत तिजौरा। जय जवान। जय किसान।