Home उत्तर प्रदेश किसान इलेक्ट्रॉनिक याकूजा शोरूम का हुआ शुभारंभ

किसान इलेक्ट्रॉनिक याकूजा शोरूम का हुआ शुभारंभ

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन

FATEHPUR NEWS: शहर के पीरनपुर स्थित सारा पैलेस के सामने मंगलवार को किसान इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया ने फीता काटकर किया। इस दौरान युवा समाजसेवी सभासद एवं शो रुम संचालक मोहम्मद आफताब ने बताया कि याकूजा कंपनी की यह स्कूटी 45000 रुपए से शुरू होकर 60000 रुपए तक की कीमत की है, सबसे बढ़िया बात यह है कि इस स्कूटी में ना तो रजिस्ट्रेशन का झंझट है और ना ही ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत है और खास बात यह है कि 3 घंटे में यह फुल चार्ज हो जाती है और 70 किलोमीटर तक यह आसानी से चलती है। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया ने बताया कि बिना पेट्रोल की यह स्कूटी लोगों को काफी लाभ पहुंचाएगी। इस उद्घाटन के दौरान आसपास के तथा क्षेत्र के लोगों को भी काफी उत्साह रहा और शोरूम जाकर अपनी – अपनी सहूलियत के हिसाब से जानकारी संचालक के द्वारा प्राप्त की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मौर्य, सभासद शादाब अहमद, मोहम्मद अख्तर, नज़मी कमर, फैसल अब्बास, अनीस, शहजादे, प्रधान संगठन अध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू, राजू, दुर्गेश सोनी, शोएब सहित तमाम लोग मौजूद रहे हैं।