Home उत्तर प्रदेश किसानों को अनदेखा कर मिलरो का तौला जा रहा धान, किया प्रदर्शन

किसानों को अनदेखा कर मिलरो का तौला जा रहा धान, किया प्रदर्शन

SONBHADRA NEWS: भारतीय किसान संघ बैनर तले कार्यकर्ताओं ने  बुधवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी चार सूत्री मांग पर जिलाधिकारी नामित एडीएम को देखकर बुलंद की आवाज। जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद में समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में, क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारियों द्वारा केन्द्र पर खड़े किसानों की तौल करने में शिथिलता बरती जा रही है, जिसके कारण किसान परेशान होकर बिचौलियों के माध्यम से अपना धान बेच रहे हैं जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान सहना पड़ रहा है। केन्द्रों पर आये किसान अपनी ट्रैक्टर और ट्राली खड़ा करके लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं उनके ट्रैक्टर की बैट्री और धान की बोरी चोरी होने का डर बना हुआ है। इस समय गेहूँ की सिंचाई भी चल रही है। किसान कभी घर तो कभी सेन्टर का चक्कर काट रहा है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। इसके समाधान के लिए भारतीय किसान संघ सोनभद्र आपसे निम्न मांग करता है:- सेन्टर पर खड़े किसानों की प्राथमिकता पर खरीद सुनिश्चित किया जाय।, तौल किये जा चुके किसान के धान को तत्काल फीडं किया जाय ऐसे बहुत सारे किसानो को केन्द्र प्रभारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है।, पी०सी०एफ० एवं पी०सी०यू० के सेन्टरों की क्रय मात्रा बढ़ायी जाय जिससे सेन्टर पर खड़े किसानों की खरीद हो सके और खरीद हो चुके धान की फीडिंग की जा सके।, इस समय गेहूँ की सिंचाई चल रही है निजी नलकूप के किसानों को बिजली पर्याप्त मात्रा में निर्धारित समयानुसार दी जाय। विद्युत ट्रिपिंग के कारण बार-बार पानी भरने से फसल खराब हो रही है। विद्युत कटौती में सुधार किया जाय। इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष रामजी सिंह मौर्य, सदानंद, दयाराम सिंह, मदन लाल सिंह, नंदलाल सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, रामविलास मौर्य,रविंद्र कुमार पाल,दीनानाथ यादव,मुनव्वर अली, अवधेश यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।