Home उत्तर प्रदेश किसानों की समस्यायों का हर संभव निस्तारण करना पहली प्राथमिकता : तारा...

किसानों की समस्यायों का हर संभव निस्तारण करना पहली प्राथमिकता : तारा शुक्ला

JALAUN NEWS: किसानों की हर संभव समस्याओं को निस्तारित कर उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाले लाभों को दिलाए जाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, इस समय अंश त्रुटि से ज्यादातर किसान परेशान है इसे सुधार किए जाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा, यह बात नवागंतुक तहसीलदार सुश्री तारा शुक्ला ने कही।
तहसीलदार ने कार्य भार संभालते हुये सभी लेखपालों कानूनगो के साथ बैठक कर उन्हें सख्त निर्देश देते हुए बताया कि किसानों की समस्या का हर संभव निस्तारण करें उनके साथ शालनीता से बात कर उन्हें समझाये।इस समय तहसील क्षेत्र में ज्यादातर किसान अंश त्रुटि से परेशान हो कर भटक रहे जैसे उनके हिस्से की जमीन गलत खाते में चली गई है, ऐसे खातों को चिन्हित कर उन्हें सुधार किया जाये। यह कार्य प्राथमिकता के तौर पर किया जाये। किसानों की समस्याओं का हर संभव निस्तारण किया जाएगा किसी भी प्रकार से किसान अपने लाभ से वंचित न हो यह हर संभव प्रयास किया जाएगा कि उनको सरकार की योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ मिल सके।